देवघर (शहर परिक्रमा)

दिवंगत राजन मिश्रा को देवघर पुस्तक मेला और सलाम भारत के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

देवघर: आज दिनांक 29 अगस्त को देवघर के स्टेशन रोड स्थित आर् एन बोस लाइब्रेरी में दिवंगत राजन मिश्रा (पति डॉक्टर चेतना भारती) को देवघर पुस्तक मेला और सलाम भारत के लगभग सभी सदस्यों ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।

मौके पर शिक्षा विद रामसेवक सिंह गुंजन, डॉ. विजय शंकर, डॉ. प्रणय कुमार, पुस्तक मेला प्रभारी आलोक मल्लिक, राकेश राय, अभिषेक सूर्य, पूनम प्रकाश, जीवन प्रकाश, पार्थो मुखर्जी, शिवांगी शर्मा, सलाम भारत के निर्देशक मनीष पाठक तथा दर्जनों उपस्थित सदस्यों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ चेतना भारती और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी से उबरने और दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें इसकी प्रार्थना की।

देवघर पुस्तक मेला के संयोजक डॉ. सुभाष राय शांतिनिकेतन से आने में सक्षम नहीं होने के कारण वीडियो कॉल के माध्यम से दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की, साथ ही इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल मिले ईश्वर से इसकी प्रार्थना की।