राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
देवघर: आज दिनांक 29.08.2025 को पर्यटन कला, संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और बेहतर भविष्य को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी। साथ ही उपायुक्त ने आदर्श विद्यार्थी के रूप में व्यक्तित्व का विकास, कम्युनिकेशन स्कील और स्पोर्ट्स के प्रति झुकाव के साथ सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल और नुकसान से बच्चों को अवगत कराया। वहीं प्रतियोगिता के दौरान बच्चों द्वारा बैडमिंटन खेल के माध्यम से अपना प्रदर्शन से सभी को अभिभूत किया।
उपायुक्त ने आदर्श विद्यार्थी के रूप में व्यक्तित्व का विकास, कम्युनिकेशन स्कील और स्पोर्ट्स के प्रति झुकाव के साथ सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल और नुकसान से बच्चों को कराया गया अवगत
इसके अलावे उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में खेलों का बड़ा महत्व होता है। मनुष्य के स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। खेलों के जरिए तनाव को आसानी से दूर किया जा सकता है। दुनियाभर में अलग-अलग तारीख को खेल दिवस मनाया जाता है। भारत में हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर नेशनल स्पोर्ट्स डे (राष्ट्रीय खेल दिवस) मनाया जाता है। आगे उपायुक्त ने खिलाड़ियो को खेल भावना के साथ-साथ अनुशासित तरीके से खेलते हुए एक उदाहरण पेश करने की बात कही। साथ हीं उपायुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खिलाड़ियों को अपने खेल में बेहतर प्रर्दशन करने को लेकर बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके अतिरिक्त उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों, प्रशिक्षकों और पुरिस्कृत किया। इसके अतिरिक्त इनडोर स्टेडियम में आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में रक्तदाताओं को पुरिस्कृत करते हुए रक्तदान हेतु सभी को प्रेरित और जागरूक किया।
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी बच्चों को शुभकामना दी। साथ ही उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से जहां बच्चे एक दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं बल्कि शारीरिक व मानसिक तौर पर भी मजबूत बनते हैं। आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व भी बढ़ा है तथा खेलों के माध्यम से भी बच्चे अपना बेहतरीन भविष्य बना रहे हैं।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, खेल प्राधिकरण के सदस्य, प्रशिक्षक व संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

