श्री श्याम कीर्तन मंडल के 68वें वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन
देवघर: श्री श्याम कीर्तन मंडल देवघर का 68 वां वार्षिकोत्सव आज दूसरे दिन अपनी चरम सफलता पर खुशियों से झूम रहा है आज दूसरे दिन बाबा श्री श्याम प्रभु का नए रूप में दर्शन हुए फूलों से बाबा को ऐसा सजाया गया जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता। जिन आंखों से बाबा के दर्शन हो रहे थे वह अपनी निगाहें इस मनमोहक रूप को देखकर नजर नहीं हटा पा रही थीं। हारे के सहारे के दरबार में चौखट पर माथा टेकते ही एक विचित्र अनुभूति हो रही थी आज दूसरे दिन का श्रृंगार भी कोलकाता से आए फूलों एवं कुशल कारीगरों के द्वारा किया गया।

आज प्रातः देवघर की गायक सुश्री नेहा शर्मा एवं कुमारी जया कोलकाता से आए गायक निशांत, भागलपुर से बाबा के लाडले मिकी जी बाबा को मीठे-मीठे भजन सुनाए। सहयोगी संस्था श्री श्याम सहारा परिवार हिंद मोटर ने अनूठे अंदाज में प्रभु को रिझाया इनका जोश देखते ही बनता था। अन्य सहयोगी संस्थाओं में गुरु भाई संस्था श्री श्याम मित्र मंडल कोलकाता, श्री श्याम सरोवर (बाबा की धरोहर) ने अमृत वर्षा कर बाबा को रिझाया एवं उनके भक्तों को इस अमृत वर्षा से स्नान करवाया। बाबा के लाडले लव अग्रवाल का तो अंदाज ही अनूठा था श्री प्रेम सोनी, टाटानगर से अनुभव द्वारा बाबा को रिझाया गया।
सहयोगी संस्था श्री श्याम भक्त मंडल भागलपुर केआगंतुक सदस्यों द्वारा इस भजनों के महा प्रवाह को महासागर के रूप में बदल दिया इसी बीच महिला भक्तों के द्वारा जो ढोल नगाड़ों के साथ चलते हुए नाचते गाते बाबा की सवामणी महाप्रसाद लेकर श्री श्याम मंदिर पहुंचा गया अद्भुत नजारा था बाबा के प्रति भक्तों का प्यार देखते ही बनता था।

इसके बाद बाबा को भक्तों के द्वारा सवामणी का प्रसाद खीर चूरमा जो प्रभु श्री श्याम का अत्यंत प्रिय भोग है लगाया गया। श्री श्याम मित्र मंडल हावड़ा तत्पश्चात बाबा की धरोहर श्री श्याम सरोवर कोलकाता श्री श्याम भक्त मंडल भागलपुर ने तो कमाल ही कर दिया शायद ही कोई नास्तिक होगा जो आज अपना रूप बदलकर आस्तिक ना हो गया हो देर रात तक चले इस कार्यक्रम को श्री मिकी जी भागलपुर एवं कोलकाता से बाबा के लाडले लव अग्रवाल भक्ति रस से सभी भक्तों को बैठे रहने पर मजबूर कर दिया रात्रि 11:00 बजे के बाद पूर्णाहुति हुई ई जिसमें सभी श्री श्याम कीर्तन मंडल के सदस्यो के द्वारा पहले बाबा की ओल्यू गाई गई
श्री श्याम कीर्तन मंडल के सदस्य ही नहीं संपूर्ण मानव समाज का इस आयोजन को पूर्णरूपेण सफल बनाने में बहुत ही योगदान रहा।
मंडल के अध्यक्ष श्री संजय बंका गुड्डू, सचिव अभिषेक सिंघानिया एवं इस महोत्सव के पूर्व मंत्री सह संयोजक श्री श्याम संथालिया, राजेश गुप्ता साथ ही साथ श्री श्याम कीर्तन मंडल के सभी पदाधिकारी, सदस्य, कर्मचारी देवघर नगर वासियों एवं समाज के हर तबके के लोगों का जिस ढंग से सहयोग मिला यह देख कर पूरा मंडल परिवार अत्यंत उत्साहित है।
यह जानकारी मंडल के उपाध्यक्ष रोहित सुल्तानिया ने दी।

