महिला विकास मंडल एवं सत्संग भवन में राधाअष्टमी का आयोजन
देवघर: आज रविवार दिनांक 31.08.2025 को महिला विकास मंडल एवं सत्संग भवन, कास्टर टाउन में राधारानी के जन्म दिवस राधाअष्टमी के अवसर पर महिला विकास मंडल में झूले पर राधा -कृष्ण को बिठाया गया और उनका मनमोहक श्रृंगार किया गया। भक्त जनों ने बारी-बारी उन्हें झूलाया। एक से बढ़कर एक भजन गाकर उन्हें रिझाया गया।

जन्मदिन है किशोरी का बधाई है,बधाई है ।
मिश्री से हैं मीठे बोल, राधा रानी के ।
हम हाथ उठा कर कहते हैं,हम हो गये राधा रानी के।
सुन बरसाने वाली गुलाम तेरो बनवारी
श्याम चंदा है राधा चकोरी,
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी
इत्यादि भजनों ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
यह जानकारी महिला विकास मंडल की मंत्री प्रमिला बाजला ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी।


