इनर व्हील क्लब ऑफ़ देवघर किया शिक्षकों को सम्मानित
देवघर: आज शिक्षक दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने क्लब अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों को सम्मानित करने का आयोजन किया गया जो की पूरे भारत देश में 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन के मायने अवर्णनीय हैं। यह दिन विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों को सम्मान देने एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्लवी राधाकृष्णन के जन्मदिवस को याद करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन देश के विकास और समाज में शिक्षकों के योगदान के साथ ही अध्यापक पेशे की महानता उल्लेखित करने के लिए समर्पित है। गुरु शिष्य के बीच सम्मान एवं खुशी व्यक्त करने का यह महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

इस परंपरा को याद करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर भी 5 सितंबर को शिक्षा एवं प्रशिक्षण ज्ञान के शिक्षकों को सम्मानित किया। जिसमें संत मेरी की प्रधानाध्यापक कृष्टिणा मुर्मू, बिहारीलाल सर्राफ स्कूल के धीरेंद्र भारती, हिरना प्राथमिक स्कूल की अर्चना कुमारी, कोरियासा स्कूल की अपराजिता कुमारी, सर्राफ स्कूल के डॉ विजय शंकर सभी शिक्षक को सम्मानित किया गया। साथ ही किडविज ‘प्ले स्कूल’ में टीचर्स डे आयोजित कर सभी शिक्षा पेशे से जुड़ी क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, सचिव कंचन मूर्ति साह, उपाध्यक्ष ममता किरण संगीता कुमारी, नीलिमा सिन्हा आदि आदि सदस्यों को अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा एवं क्लब सद्स्यों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सदस्यों सरिता अग्रवाल, बेबी रोमा, नमीता भगत, सुषमा रानी, अर्चना भगत, रंजना मुंदडा, मिनी दास आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

