देवघर (शहर परिक्रमा)

बाबा गणिनाथ गोविंद जी का धूमधाम से मनाया गया जयंती समारोह

देवघर: स्थानीय एक होटल के सभागार में श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविंद जी का वार्षिक जयंती समारोह काफ़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मौके पर मध्यदेशीय वैश्य समाज के सैकड़ों की संख्या में बाबा के भक्त मौके पर उपस्थित हुए। वहीं इस सम्बंध में मध्यदेशीय वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हमारी सभा की ओर से बाबा गणिनाथ गोविंद जी का जन्म उत्सव काफ़ी धूम धाम से मनाया जाता है। इतना ही नहीं इसके पूर्व बिहार राज्य में भी सरकार की ओर से बाबा गणिनाथ जी का जनमोत्स्व मनाया गया था।

  आज के दिन कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ किया गया। ततपश्चात हवन किया गया। मौके पर जुटे लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।


    ध्रुव प्रसाद साह ने बाबा की महिमा को बताते हुए कहा कि बाबा का अवतरण गोविंद जी के रूप में हुआ था। मानव रूप में इन्होंने अपनी पूरी सम्पत्ति को दान कर दिया और समाज को एकत्रित करनें में इनकी भूमिका अतुलनीय है।
   इस दौरान मुख्य रूप से मद्धेशिया वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साह, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह, अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन गुप्ता, झारखंड के मीडिया प्रभारी संदीप गुप्ता, शंकर शाह, काशीनाथ शाह, देवघर जिला अध्यक्ष प्रेम गुप्ता, देवघर जिला अध्यक्ष नरेश साह, सचिव अजीत शिव शंकर गुप्ता, अमित गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, राधेश्याम शाह, आदित्य गुप्ता, विकास, शैलेश कुमार गुप्ता, अजीत कुमार साह, कोषाध्यक्ष गणेश विक्रम गुप्ता, जिला संरक्षक सोहन साह, जिला मीडिया प्रभारी कुमार सौरभ सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।