जवाहर नवोदय विद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन
देवघर: आज दिनांक 11.09.25 को जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया देवघर के पुस्तकालय में हिंदी पखावारा अंतर्गत पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमे हिंदी विषय के पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया। उपस्थित सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर इस प्रदर्शनी का लाभ उठाया।

इसके पूर्व पुस्तक प्रदर्शनी का उदघाटन विद्यालय क़ी प्राचार्या सुषमा वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन यू. एन. झा पुस्तकलयाध्यक्ष द्वारा आयोजन किया गया था। जिसमें सुमन सिंह एवं लाइब्रेरी क्लब के बच्चों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
संवाददाता: अजय संतोषी

