देवघर (शहर परिक्रमा)

पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

देवघर: आज दिनांक 13.09.25 को पंडा धर्मरक्षिणी सभा और पारस अस्पताल के नेतृत्व में शिवगंगा तट स्थित फूलचंद कीर्तन मंडली में एकदिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 400 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान जनरल फिजिसियन, हड्डी रोग, हृदय रोग, नस रोग विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक ने मरीजों की जांच की।

  मौके पर पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा उर्फ़ मंटू ने बताया कि पंडा धर्मरक्षिणी सभा और पारस अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर लगाया गया है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घर में चिकित्सिय सुविधा उपलब्ध कराना है।
     उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि हर महीने दो महीने में ऐसा निशुल्क शिविर का आयोजन होता रहे। काफी फायदा हुआ और निकट भविष्य सामाजिक सरोकार के तहत और भी ऐसे जन सरोकारों से जुड़े कार्य सभा की ओर से किए जाएंगे।
     मौके पर धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा उर्फ़ मंटू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, पारस अस्पताल के जनरल मैनेजर कुमार यशवंत, अभिषेक रंजन, डॉ अरुण कुमार सहित पंडा धर्मरक्षिणी सभा और पारस अस्पताल के कई सदस्य उपस्थित थे।