सर्वोदय विद्यालय में हिन्दी दिवस के अवसर पर हुआ कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन
देवघर: बलसरा स्थित सर्वोदय विद्यालय में शनिवार को साहित्य समागम भारत के बैनर तले विद्यालय के बच्चों के बीच कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी वर्गो के बच्चों ने बढ़ – चढ़ भाग लिया। सभी बच्चों को पांच समूहों में बाँटकर प्रतियोगिता कराया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय के निदेशक रवि शंकर साह ने पुरस्कार स्वरूप पठन- पाठन सामग्री देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

उपस्थित शिक्षकों व बच्चों को सम्बोधित करते हुए श्री साह ने कहा कि भारत एक विविधताओं से भरा हुआ देश है, जहां पर बहुत सारी बोलियां और भाषाएं बोली जाती हैं। इन सभी के अंदर हिंदी भाषा का बहुत ज्यादा महत्व है जो कि हमारी मातृभाषा भी है। यह भारत के कई करोड़ लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम भी करती है। हर साल 14 सितंबर का दिन हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधान शिक्षक आशुतोष कुमार, हिन्दी की शिक्षिका अंजली कुमारी, अमन कुमार, आकर्ष राज, आलिया शेख और खुशी कुमारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
आज के प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा है-
समूह -1 ( वर्ग नर्सरी+ केजी) में
प्रथम स्थान – वंश कुमार ( नर्सरी )
द्वितीय स्थान – समर कुमार (केजी) एवम परी कुमारी (नर्सरी)
तृतीय स्थान – गौरव कुमार (केजी )
समूह – 2 ( वर्ग 1 – 2)
प्रथम स्थान – अनुष्का कुमारी वर्ग – 2
द्वितीय स्थान – शिवांश कुमार वर्ग -1
तृतीय स्थान – प्रियांशु कुमार वर्ग – 1
समूह – 3 ( वर्ग 3- 4)
प्रथम स्थान – अमित कुमार वर्ग -3
द्वितीय स्थान – परी कुमारी वर्ग -3
तृतीय स्थान – शिवांश कुमार वर्ग -4
समूह – 4 ( वर्ग 5-6)
प्रथम स्थान – नीतू कुमारी वर्ग -5
द्वितीय स्थान- टुकटुक कुमारी वर्ग -5
तृतीय स्थान- कुणाल कुमार वर्ग -5
समूह – 5 (वर्ग – 7)
प्रथम स्थान – अन्नू कुमारी
द्वितीय स्थान – आकाश कुमार
तृतीय स्थान – ममता कुमारी

