देवघर (शहर परिक्रमा)

251 ब्राह्मणों द्वारा संपन्न होगा 108 कुण्डीय अतिरुद्र महायज्ञ, एक दिन पूर्व भव्य शोभायात्रा

देवघर: आज दैवी संपद मंडल के अध्यक्ष सह पंचायती महानिर्वाणी अखाडा के महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि बाबा बैद्यनाथ के धाम देवघर में विश्व शांति और विश्व कल्याणार्थ 108 कुण्डीय अतिरुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का महोत्सव दिनांक 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक सर्राफ स्कूल में किया जाएगा। इसके एक दिन पूर्व अर्थात 25 नवम्बर 2025 को भव्य शोभायात्रा नगर निमंत्रण के रूप में निकाली जायेगी।

     उन्होंने कहा कि इस हेतु आयोजन समिति का भी गठन किया गया। जिसमें आम सहमति से संयोजक प्रेम कुमार सिंघानिया, अध्यक्ष विनोद कुमार सुल्तानिया, महामंत्री रमेश कुमार बाजला,  कोषाध्यक्ष सीए गोपाल प्रसाद अग्रवाल और सह कोषाध्यक्ष नारायण गोयल का मनोनयन हुआ। साथ ही अतिरुद्र महायज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में राजेश सतनालीवाला ने अपनी सहमति प्रदान की है।
      उन्होंने आगे कहा कि 1999 में गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती ने देवघर विशाल यज्ञ किया था लेकिन 2 वर्ष पहले वह ब्राह्मलीन हो गए, उन्ही के संकल्प को पुरा करने के लिए 108 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे 251 ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ को सम्पूर्ण किया जायेगा।