देवघर (शहर परिक्रमा)

कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए 14 दावेदारों का हुआ इंटरव्यू, जल्द होगी नाम की घोषणा

देवघर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर रसाकसी का दौर शुरू हो गया है। एआईसीसी और पीसीसी के पर्यवेक्षक देवघर में कैंप कर आज सोमवार को वापस लौट गए।

   जिलाध्यक्ष चयन को लेकर बूथ से लेकर जिला स्तर के नेता-कार्यकर्ताओं से पर्यवेक्षकों की टीम रायशुमारी कर चुकी है। प्रखंडों में जाकर पर्यवेक्षकों ने बैठकें की। कुल 14 दावेदारों का इंटरव्यू भी पर्यवेक्षकों ने लिया है। इसके बाद जिलाध्यक्ष के दावेदारों का नाम पार्टी आलाकमान को भेजा जाएगा।
    वैसे अबतक जिलाध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों के नाम सामने आए हैं। जिसमें अजय कुमार, दिनेशानंद झा, शबाना खातून, बृजभूषण राम, पंजाबी राउत, केदार दास, दीपक सिंह, रवि केसरी, दिनेश मंडल, राजेंद्र दास, उदय प्रकाश, संजीव झा, गणेश दास आदि शामिल हैं। एआईसीसी के पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन ने पत्रकारों को बताया कि जल्द ही जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।