श्री राणी शक्ति दादी माता जी मन्दिर में मंगल पाठ का आयोजन
देवघर: आज दिनांक 15.09.2025 सोमवार आश्विन कृष्ण पक्ष नवमी को झूंझनू धाम, बम्पास-टाउन स्थित श्री राणी शक्ति दादी माता जी मन्दिर में संध्या 4 बजे से मंगल पाठ प्रारम्भ हुआ। ज्योत प्रज्ज्वलन पंडित पुष्पराज पाण्डेय द्वारा किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मास की कृष्ण पक्ष नवमी को दादी माताजी मन्दिर में मंगल पाठ किया जाता है।


