प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर
देवघर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा रेडक्रॉस द्वारा चलाए जा रहे मुहिम ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत शनिवार को एक निजी सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले भर से आए युवा कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री झारखंड सरकार राज पलिवार, पूर्व विधायक नारायण दास, भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष दुबे, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन जीतेश राजपाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर रक्तदान करने के पश्चात पूर्व मंत्री झारखंड सरकार राज पलिवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा ‘सेवा ही संगठन’ का संदेश दिया है। उनके जन्मदिन पर देशभर में सेवा कार्यों का आयोजन एक सकारात्मक परंपरा बन चुकी है।
वहीं पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज में नई चेतना जगाने का काम किया है।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष दुबे ने कहा कि युवा पीढ़ी को समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। रक्तदान से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक हर क्षेत्र में युवाओं को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
ज्ञात हो आज के रक्तदान शिविर में कुल 24 लोगों ने रक्तदान किया जिनका नाम क्रमशः राज पलिवार, नारायण दास, पंकज कुमार, राहुल कुमार तिवारी, अमित ठाकुर, चंद्र नारायण दुबे, नीरज प्रकाश, बमबम दुबे, विष्णु कुमार राउत, राजीव रंजन, अंकित कुमार राउत, पांडव कुमार राव, कुंदन कुमार राय, संजय कुमार अपूर्व, राहुल कुमार, गौतम कुमार, ब्रजेश कुमार, उचित राय, सत्यम कुमार भईया, लोकेश कुमार वर्मा, रोहित तिवारी, गोपी कुमार, डॉ. सत्यम सत्यार्थी हैं। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन आशीष दुबे ने किया।
आज के कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा जितेश राजपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, पीयूष जायसवाल, निरंजन सिंह, राजकुमार बरनवाल, मयंक राय, विजय प्रताप सनातन, डॉक्टर राजीव रंजन, मनोज मिश्रा, अतुल सिंह, राजनंदन शाही, सौरभ सुमन यादव, गौतम यादव सहित कई अन्य की उपस्थिति रही।

