स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित
देवघर: आज पूरे देशभर में चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत देवघर नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के कई इलाकों में साफ–सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व नगर आयुक्त के दिशा निर्देश पर किया गया। मौके पर नगर निगम के अधिकारीयों ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है। उन्होंने कहा कि देवघर नगर निगम लगातार सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु प्रयासरत है और नागरिकों की सहभागिता से यह लक्ष्य और शीघ्र पूरा होगा।
सफाई अभियान में विभिन्न वार्डों के सफाई निरीक्षक, नगर प्रबंधक, सफाई मित्रों समेत कई सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को कचरे का सही प्रबंधन, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा घर-घर स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
मौके पर नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास एवं प्रकाश कुमार मिश्रा को सुलभ संस्था के प्रबंधक एन पांडे के द्वारा पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया गया। वहीं मनोज कुमार गुप्ता कंप्यूटर ऑपरेटर भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

