रौनियार वैश्य आश्रम में डांडिया उत्सव हुआ आयोजित
देवघर: रौनियार वैश्य महिला समिति, कास्टर्स टाउन द्वारा पहली बार नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां अम्बे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, स्तुति एवं आरती के साथ किया गया।
इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष लाजवंती गुप्ता, सचिव कंचन मूर्ति साह, उपाध्यक्ष डॉ. के. पल्लवी, उपसचिव पायल गुप्ता, संगठन मंत्री व कार्यक्रम संयोजक निशा गुप्ता तथा समिति संरक्षक इंदु गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया।

कार्यक्रम के दौरान गुजराती थीम पर सुसज्जित रौनियार वैश्य आश्रम में मां अम्बे की आराधना के पश्चात सभी ने पारंपरिक ढंग से गोल गोल घूमकर गरबा रास प्रस्तुत किया। कोरियोग्राफर ऋतिक के निर्देशन में डांडिया नृत्य का मनमोहक परफॉर्मेंस मैशअप सॉन्ग पर किया गया।
इस प्रस्तुति में समिति की सदस्याएँ जयमाला देवी, उषा देवी, सविता, निक्की, रूपा, ममता, जूली, अनीता भगत, अनीता गुप्ता, अंजू सहित अन्य ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुत किया। वहीं अंतिम धुन पर उपस्थित सभी ने मिलकर डांडिया नृत्य किया जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।
लगभग दो घंटे तक चले इस सांस्कृतिक उत्सव में रौनियार समाज की सभी बहनों ने अपनी-अपनी टोली एवं सखियों के साथ गरबा और डांडिया का आनंद लिया। कार्यक्रम उपरांत सात्विक भंडारे का आयोजन किया गया, जो पुरुष कार्यकारिणी के संतोष गुप्ता के सहयोग से संपन्न ।
कार्यक्रम की वीडियोग्राफी ब्लॉगर दीपक यादव ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति की सचिव कंचन मूर्ति साह ने किया।

