दुर्गा पूजा 2025 के लिए ये है यातायात प्लान
देवघर: दुर्गा पूजा 2025 के अवसर पर सुदृढ़ यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी को असुविधा न हो। ज्ञात हो कि दिनांक-22.09.2025 से दुर्गा पूजा प्रारम्भ हो गया है और देवघर शहरी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए आमजनों को यातायात से संबंधित किसी प्रकार की समस्या न हो और देवघर शहर क्षेत्र में जाम की स्थति नहीं बने, उक्त के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिनांक-28.09.2025 से दिनांक-05.10.2025 तक प्रतिदिन प्रातः समय 06ः00 बजे से समय रात्रि 01ः00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के नो-इन्ट्री जोन एवं रूट डायवर्ड जोन बनाये जाने की आवश्यकता प्रतीत होता है, जो निम्न प्रकार है:-
दुर्गा पुजा-2025 के अवसर पर देवघर शहरी क्षेत्र में बस, आटो रिक्शा एंव टोटो के रुटलाईन निम्न प्रकार है:-
बाघमारा बस स्टैण्ड से राँची, गिरीडीह, चकाई, सारठ, मधुपुर की ओर खुलने वाली बसों का रूट डायवर्ट करते हुए बाघमारा बस स्टैण्ड से जिसको राँची, गिरीडीह, चकाई, सारठ, मधुपुर की ओर जाने वाले यात्री को देवपुरा मोड़, कुमैठा स्टेडियम होते हुये जसीडीह के रास्ते टावाघाट मोड़ से दाहिने चकाई के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जायेंगे, बाघमारा बस स्टैण्ड से दुमका, गोड्डा एवं हसडीहा की ओर खुलने वाली बसों का रूट डायवर्ट करते हुए बाघमारा बस स्टैण्ड से जिसको दुमका, गोड्डा एवं हसडीहा की ओर जाने वाले यात्री को कोठिया मोड़ से दुम्मा के रास्ते रिखिया आश्रम होते हुये मोहनपुर बाजार के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जायेंगे, राँची, गिरीडीह की ओर से बाघमारा बस स्टैण्ड में आने वाली बसों का रूट डायवर्ट करते हुए रोहिणी, भारत पेट्रोल पम्प, रोहिणी बाजार होते हुयेेेेेे रोहिणी श्हीद द्वार से बॉये जसीडीह के रास्ते टावाघाट मोड़ से दाहिने बाघमारा बस स्टैण्ड जायेंगे, दुमका, बासकीनाथ की ओर से बाघमारा बस स्टैण्ड में आने वाली बसों का रूट डायवर्ट करते हुए हिण्डोलावरण से बॉये तपोवन के रास्ते कुण्डा मोड़ होते हुये हथगढ़ मोड़ से दाहिने देवसंघ कोरियासा होते हुये रोहिणी बाजार होते हुयेेेेेे रोहिणी श्हीद द्वार से बॉये जसीडीह के रास्ते टावाघाट मोड़ से दाहिने बाघमारा बस स्टैण्ड जायेंगे, गोड्डा भागलपुर की ओर से बाघमारा बस स्टैण्ड में आने वाली बसों का रूट डायवर्ट करते हुए चौपा मोड़ से बॉये हिण्डोलावरण से बॉये तपोवन के रास्ते कुण्डा मोड़ होते हुये हथगढ़ मोड़ से दाहिने देवसंघ कोरियासा होते हुये रोहिणी बाजार होते हुयेेेेेे रोहिणी शहीद द्वार से बॉये जसीडीह के रास्ते तावघाट मोड़ से दाहिने बाघमारा बस स्टैण्ड जायेंगे, सारठ, मधुपुर की ओर से बाघमारा बस स्टैण्ड में आने वाली बसों का रूट डायवर्ट करते हुए हथगढ़ से बांये देवसंघ कोरियासा होते हुये रोहिणी बाजार होते हुयेेेेेे रोहिणी शहीद द्वार से बॉये जसीडीह के रास्ते टावाघाट मोड़ से दाहिने बाघमारा बस स्टैण्ड जायेंगे, चकाई एवं जमुई की ओर से बाघमारा बस स्टैण्ड में आने वाली बसों का रूट डायवर्ट करते हुए टावाघाट मोड़ से दाहिने बाघमारा बस स्टैण्ड जायेंगे, जसीडीह की ओर से आने वाली आटो रिक्शा एंव टोटो का रूट डायवर्ट करते हुए जसीडीह से सत्संग चौक, भी
आई.पी. चौक, थाना मोड से दाहिने, बैद्यनाथ धाम स्टेशन होते हुए राज रेडियो मोड, जैन मंदिर होते हुए पुराना बस स्टैण्ड की ओर जाएगी, वहीं देवघर से जसीडीह की ओर से आनेवाली आटो रिक्शा एवं टोटो का रूट डायवर्ट करते हुए फव्वारा चौक से बजरंगी चौक, जैन मंदिर होते हुए राज रेडियो मोड, बैद्यनाथ धाम स्टेशन से बीग बाजार होते हुए एल.आई.सी. मोड, भी.आई.पी. चौक, सत्संग चौक, जसीडीह की ओर जाएगी।
इसके अलावे दुर्गा पुजा-2025 के अवसर पर देवघर शहरी क्षेत्र में प्रवेश निषेध यातायात प्लान किया गया है जोः-
दुमका की और से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाड़ी को हिण्डोलावरण में प्रवेष निषेध बिन्दु बनाया गया है, गोडडा की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी को चौपामोड से 100 मीटर पहले प्रवेष निषेध बिन्दु बनाया गया है, गिरीडीह की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी को चौधरीडीहमोड में प्रवेष निषेध बिन्दु बनाया गया है, मधुपुर की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाड़ियों को चाँदडीह में प्रवेष निषेध बिन्दु बनाया गया है, सारठ की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी को कर्णकोलमोड़ में, जमुई की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी को अंधरीगादर पिकेट में, बांका बिहार की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी हेतु कोठिया मोड में, बांका बिहार की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक वाहनों के लिए रिखिया आश्रम मोड़ में प्रवेष निषेध बिन्दु बनाया गया है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को यातायात व्यवस्था सुदृढ़ कराने के उदेश्य से आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया है।

