देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर सेंट्रल स्कूल में मनाया गया स्मृति दिवस

देवघर: आज दिनांक 27.09.25 को देवघर सेंट्रल स्कूल में स्मृति दिवस मनाया गया। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को स्वर्गीय कृष्णा सिंह की पुण्य तिथि को समस्त संस्थागत विद्यालयों में स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

      मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुबोध झा ने कहा कि मानव से महामानव की अनंत यात्रा हमारे जीवन के दृष्टिकोण को परिभाषित करती है। युग विजेता वही होते हैं जो जीवन को जीने की कला को मानव में सम्प्रेषित करने का अभीष्ट कार्य करते हैं। अर्थात सामान्य से विशिष्ट के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो जाते हैं। एक विशाल वटवृक्ष अपने अंदर अनेक जीव को आश्रय प्रदान करता है और जीवनदायनी वायू का भी प्रशरण करता है। हमारे जीवन में भी ऐसे महामानवों का आशीर्वाद प्राप्त होता है जिसके कारण हमारा जीवन तो आनंदमय होता ही है साथ ही साथ बहुजन हिताय को भी चरितार्थ करता है। ऐसे ही ममता की प्रतिमूर्ति थी हमारे माँ जी।

    वहीं वरीय शिक्षिका आकांक्षा वाजपेयी ने बतलाया कि माँ जी की जीवनी पढ़ने से हम इस बात को आत्मसात करने को विवश हो जाते हैं कि दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। क्योंकि एक साधा…मानव से महामानव की अनंत यात्रा हमारे जीवन के दृष्टिकोण को परिभाषित करती है। युग विजेता वही होते हैं जो जीवन को जीने की कला को मानव में सम्प्रेषित करने का अभीष्ट कार्य करते हैं। अर्थात सामान्य से विशिष्ट के  लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो जाते हैं।
    इसके पूर्व आचार्य रमेश झा के द्वारा पूजन हवन का कार्य किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी कर्मी भी शामिल हुए। तत्पश्चात गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। उसके उपरांत श्रीमती कृष्णा सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी शिक्षकों के अपने भावोद्गार प्रकट किया। भजन कीर्तन का कार्यक्रम और अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अनेक संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित थे। उपरोक्त सभी जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार पांडेय ने दी।