देवघर (शहर परिक्रमा)

एम्स देवघर के अध्ययनरत छात्र -छात्राएं अपने शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे देवघर जिला भीबीडी कार्यालय

देवघर: जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, देवघर के कार्यालय कक्ष में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एम्स, देवघर के अंतर्गत अध्यनरत एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार यादव की अध्यक्षता में जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार यादव के द्वारा विस्तृत जानकारी साझा किया गया।

इस दौरान एम्स के सीएफएम विभाग के सीआर- डॉ. आकाश दास गुप्ता, इंटर्न -डॉ. अभय शर्मा, एमएसडब्ल्यू -डॉ. रणवीर कुमार बिट्टू सहित अध्यनरत एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इन्हें देवघर जिले में चल रहे राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत सभी 6 बीमारियों यथा मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानीज इंसेफेलाइटिस एवं कालाजार से संबंधित कार्य प्रणालियों, नियंत्रण, रोकथाम तथा इलाज के विभिन्न उपायों के साथ क्रमवार कार्य करने वाले मानव संसाधनों के कार्य एवं दायित्व के बारे में विस्तृत जानकारी साझा किया गया। जिसमें फैक्टर जनित रोग नियंत्रण से बचाव व रोकथाम के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए एक्टिव-पैसिव सर्विलांस, सेंटीनल, रेंडम, फिक्स्ड व केस बेस्ड सर्विलांस के साथ इन बीमारियों के इंडिकेटर्स, केस बडन, निर्धारित लक्ष्य, चिन्हित रोगियों को दिए जाने वाले तथा उपलब्ध सुविधाओं, नियंत्रण के रसायनिक एवं बायोलॉजिकल विधियों के साथ -साथ रिपोर्टिंग श्रृंखला आदि के बारे में बताया गया। इस क्रम में मच्छरों एवं इससे उत्पन्न होने वाले विभिन्न बिमारियों के जीवन चक्र, संक्रमण काल व निदान हेतु आवश्यक दवाओं आदि पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए जानकारी साझा किया गया। अंत में वैक्टर नियंत्रण में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों का प्रदर्शन कर इसके बारिकियों एवं महत्व को बताया गया।
इस मौके पर जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार यादव, जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार यादव, एस.आई. मनोज कुमार पांडेय, फाइलेरिया के लिपिक परिमल कुमार दास, डीईओ कांग्रेस मंडल, एमपीडब्ल्यू राकेश कुमार, एफडब्लू डेगन यादव, चनेशर रविदास सहित एम्स, देवघर के सीएफएम विभाग के सीआर- डॉ. आकाश दास गुप्ता, इंटर्न -डॉ. अभय शर्मा, एमएसडब्ल्यू -डॉ. रणवीर कुमार बिट्टू सहित एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष के अध्यनरत छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे।