कोडरमा (शहर परिक्रमा)

डीएवी कोडरमा में नवरात्रि की धूम, नन्हीं कन्याओं ने माँ दुर्गा के स्वरूपों में किया नृत्य

कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में दुर्गा पूजा का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। बच्चों के द्वारा विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत सानिया और सौम्या के द्वारा दुर्गा स्तुति गाकर तथा कुमुद के द्वारा मंत्रोच्चारण से हुआ । फिर छोटी – छोटी बच्चियाँ ने माँ दुर्गा के नौ रूपों को बहुत ही आकर्षक एवं मनोरम से प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं किड्स ग्रुप के बच्चों ने डांडिया डांस कर सभी को प्रभावित किया।

रामायण के पात्रों के रूप प्रीत राज – राम, देवांश केशव – लक्ष्मण, आदिति श्री – सीता एवं शिवांश सिन्हा – रावण की भूमिका निभाकर सभी के मन को मोह लिया। दशहरे के महत्त्व को बताते हुए साक्षी ने कविता सुनाई तथा भाषण ईशु ने प्रस्तुत किया। लोक नृत्य गरबा अनुष्का गुप्ता, समृद्धि भारती व प्रियंका दास के द्वारा एवं एकल बंगाली नृत्य अंतरा मुखर्जी ने पेश कर इस उत्सव में चार चाँद लगा दिए। यह कार्यक्रम न सिर्फ बच्चों को परंपराओं से जोड़ता है, बल्कि उनमें कला और संस्कृति के प्रति जागरूकता भी पैदा करता है। इस कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों का हौसला बढ़ाया।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और कहा कि मेरा मन हर्ष से भर गया कि हमारे नन्हें-मुन्ने बच्चों ने समारोह में माँ दुर्गा के नौ रूपों को तथा रामायण के पात्रों को साकार किया। उनका यह प्रयास न केवल उनकी कलात्मकता को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि हमारी संस्कृति और परंपराएँ नई पीढ़ी के दिलों में कितनी गहराई तक बसी हुई हैं।साथ ही उन्होंने डांडिया, गरबा, बंगाली नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना की। आगे उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी एकता, संस्कृति और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। साथ ही इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों की सराहना किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका श्वेता सिंह, संध्या कुमारी, लक्की पाठक, कृति कुमारी, संगीता जेठवा, चाँदनी दुबे, मुकेश कुमारी, संदीप कुमार एवं राजन मिश्रा ने अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।