देवघर (शहर परिक्रमा)

गीत चित्रण एवं देवी दुर्गा दुर्गतिनाशिनी के 32 कलाकार हुए सम्मानित

देवघर: पिछले दिन शुभ महालया के अवसर पर स्थानीय राजनारायण बोस बांग्ला लाइब्रेरी में, ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नृत्याँगना मिठू दासगुप्ता द्वारा निर्देशित देवी दुर्गा दुर्गतिनाशिनी नृत्य नाटिका के 23 कलाकार, गीत चित्रण: बाजलो तोमार आलोर बेणु के पाँच, गायक चंदन चटर्जी, तबलावादक हरि शंकर बर्मन, गिटारवादक अमर मुखर्जी एवं लाइब्रेरी के सचिव पार्थो मुखर्जी को विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के सौजन्य से दस दिवसीय दुर्गोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि, वेक्सो इंडिया के संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष, नेपाल के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राम वरण यादव एवं तत्कालीन केंद्रीय संचार मंत्री रवि शंकर के करकमलों से पुरस्कृत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव एवं संस्थान की किशोर सदस्या, सत्र 2024 – 25 में यूथ लीडर कार्यक्रम में वतन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित आराध्या प्रिया, लाइब्रेरी के अध्यक्ष कमल मित्र, सचिव पार्थो मुख़र्जी एवं नित्य निर्देशिका मिठू सेन के करकमलों मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गीत चित्रण: बाजलो तोमार आलोर बेणु कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली दोला भट्टचार्य, काकोली बिश्वास, संचयिता बर्मन, शर्मिंष्ठा पाल, निर्देशिका बिपाशा दासगुप्ता ; गायक चंदन चटर्जी, तबलावादक हरि शंकर बर्मन, गिटारवादक अमर मुखर्जी ; देवी दुर्गा दुर्गतिनाशिनी नृत्य नाटिका में अपनी प्रस्तुति देने वाले सौरिक चक्रबर्ती, सुप्रीत रूद्र, सृजा चक्रबर्ती, गुंजारी साहू, मंजरी साहू, अरदिता बनर्जी, पौशाली बर्मन, अनुर्वीता चक्रबर्ती, अन्वी कुमारी, समद्रिता रूद्र, अरित्री मल्लिक, शारदामणि सामंत, वेदश्री चक्रबर्ती, दितिप्रिया चौधुरी, संघमित्रा सिन्हा, ओइशिकी शर्मा, दिशा मुखोपाध्याय, द्युतिका राय, दीपिका राय, शर्मिंष्ठा सिन्हा, मिठू सेन, अभिषेक सरकार, प्रीति प्रसाद एवं मंच संचालक सह लाइब्रेरी के सचिव पार्थो मुखर्जी के नाम सूचीबद्ध था। मौके पर आराध्या प्रिया ने कहा- झारखण्ड की सांस्कृतिक राजधानी देवघर कलाकारों की भूमि है। यहाँ के कलाकार जैसे चित्रकार पाबन राय, मार्कण्डेय जजवाड़े, नरेंद्र पंजियारा, नृत्यकला में संजीव परिहस्त और तबला में राकेश परिहस्त, नाट्यकला में स्व. प्रशांत चटर्जी, स्व. बिश्वनाथ चटर्जी एवं अन्य कलाकार देश विदेश में अपनी पहचान बना चुके हैं।