देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर जिला कुश्ती संघ द्वारा आयोजित “आदर्श लक्ष्य ट्रॉफी का हुआ आयोजन

  देवघर: आज दिनांक 5.10.2025 को देवघर जिला कुश्ती संघ द्वारा आयोजित “आदर्श लक्ष्य ट्रॉफी– 17वीं देवघर जिला कुश्ती प्रतियोगिता 2025” का आयोजन तिवारी चौक स्थित होटल डेफोडिल गार्डन में बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

  कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय गान के साथ हुई। मुख्य अतिथि आदर्श लक्ष्य उर्फ भैया जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन के समय पूरे परिसर में “भारत माता की जय” के नारे गूंज उठे।
    मुख्य अतिथि आदर्श लक्ष्य ने अपने संबोधन में कहा कि देवघर जिले में खेल और खिलाड़ियों के प्रति बढ़ती जागरूकता अत्यंत सराहनीय है। आज यह देखकर गर्व होता है कि देवघर के सभी 10 प्रखंडों से प्रतिभाशाली पहलवान इस मंच पर एकत्रित हुए हैं। यह केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास, संघर्ष और मेहनत का उत्सव है। देवघर के युवाओं में असीम संभावनाएं हैं और यदि उन्हें सही दिशा, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिले तो वे राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।
    उन्होंने आगे कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल को बढ़ाता है बल्कि जीवन में अनुशासन, संयम और सकारात्मक सोच का भी विकास करता है। आदर्श लक्ष्य ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ देश, समाज और जिले का नाम रोशन करें।
    इस अवसर पर देवघर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने कहा कि देवघर में कुश्ती का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। पिछले सत्रह वर्षों से लगातार इस प्रतियोगिता का आयोजन कर हम इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार की प्रतियोगिता में देवघर जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 157 चयनित पहलवानों ने भाग लिया, जिनमें सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के पहलवान शामिल थे।
    संघ के महासचिव संजीव कुमार झा ने कहा कि प्रतियोगिता के अंत में प्रत्येक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चयनित विजेता पहलवान अब राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में देवघर का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो आने वाले दिनों में पलामू में आयोजित की जाएगी।
    संजीव झा ने यह भी कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों को आधुनिक प्रशिक्षण और पोषण सुविधा के साथ जोड़ना समय की मांग है। देवघर जिला कुश्ती संघ इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है ताकि खिलाड़ियों को उचित अवसर और संसाधन मिल सकें।
        मौके पर सुप्रीती सिंह, लोकनाथ केशरी, राजीव सिंह, अभिजीत सिंह, कौशल सिंह, नीलेश सिंह, विक्की रमानी, घनश्याम राणा, दशरथ महथा, कुमार अंशु, आशीष पांडे, राहुल कुमार, रोहित राउत, मिट्ठू सिंह, विद्या सिंह, माही देव, यश राज गुप्ता, रौनक सिंहा, राकेश कुमार, प्रमोद यादव, गौतम राय, मनीष यादव सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
      विजय खिलाड़ियों के नाम बालिका वर्ग में गुंजन, पार्वती, वैष्णवी, रिमझिम, स्वीटी, विपासना, गंगोत्री, अंजलि, साक्षी, अंजली सोनी, प्रकाश, प्रिया कुमारी, अनय प्रकाश, गुड्डू कुमार, ऋषभ कुमार, प्रियांशु कुमार, रोहित कुमार, भवेश कुमार, युग विनायक, दीपक कुमार, सत्यम, विक्की कुमार, लल्लन ठाकुर, अंकित कुमार, रिशु कुमार, रघुनंदन कुमार, पीयूष दास, एमडी शहाबुद्दीन, विशाल कुमार, राकेश रोशन, आशीष पांडे, आशीष कुमार, रूपेश कुमार, अभय कुमार, महेश, प्रत्यूष राज, युवराज सिंह, सौम्या मिश्रा, पवन कुमार, युवराज ठाकुर, अमन झा, शिवम कुमार, मनीष कुमार झा विजयी रहे वहीं ओवरऑल चैंपियन वीर वेदानंद सिंह अखाड़ा बना तथा उपविजेता कुंडा टाइगर की टीम बनी और तीसरा स्थान बैजनाथपुर बजरंग अखाड़ा बना।