छठ पूजा को लेकर डढवा नदी छठ पूजा सेवा समिति की तैयारी तेज
देवघर: आगामी छठ महापर्व को लेकर आज से डढवा नदी छठ पूजा सेवा समिति ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि छठ घाट की साफ-सफाई, पंडाल निर्माण, मूर्ति स्थापना, प्रकाश व्यवस्था, यातायात व्यवस्था,जल निकासी और सुरक्षा प्रबंधन जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इसके लिए संबंधित टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि सभी कार्य समय पर पूरे हों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पूर्व के वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीरेन्द्र कुमार सिंह के देखरेख में सूर्य अर्ध के पहले दिन शाम से रात्रि तक स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।
समिति के सदस्य संजय मालवीय, रिशी राज सिंह, नवीन शर्मा, धर्मेंद्र कुमार देव, उमा शंकर सिंह उर्फ़ बडा बाबू, दिलीप कुमार सिंह (प्रिंसिपल डीएवी), राकेश पांडे उर्फ़ गौरे, गोपाल कृष्ण शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि छठ घाट परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है तथा प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
अशोक सिंह ने बताया कि इस वर्ष डठवा नदी के छठ घाटों के आसपास के क्षेत्र को विशेष रूप से तम्बाकू मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।
संजय मालवीय ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे छठ पूजा के दौरान स्वच्छता, अनुशासन और श्रद्धा बनाए रखें ताकि इस पवित्र पर्व की पवित्रता बनी रहें तथा समिति के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

