देवघर (शहर परिक्रमा)

प्रतिमा बिठाकर होगी भगवान चित्रगुप्त की पूजा

देवघर: दिनांक 12.10.2025 दिन रविवार को एक निजी आवास पर बैद्यनाथ चित्रगुप्त सभा की बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता प्रदीप कुमार सिन्हा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 23.10.2025 दिन गुरुवार को परमेश्वर दयाल रोड में अंबेडकर नगर के समीप पंडाल बनाकर एवं भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा बिठाकर चित्रगुप्त पूजा पूरे धूमधाम से एवं पूरे हर्षोल्लास के साथ  मनाई जाएगी।

उसी दिन सुबह 10:00 बजे से भगवान चित्रगुप्त की प्रात प्रतिष्ठा एवं पूजा की जाएगी, 1:00 बजे से प्रसाद वितरण एवं दोपहर 3:00 बजे बच्चों की चित्रांकन प्रतियोगिता की जाएगी, संध्या 6:00 बजे भगवान चित्रगुप्त की महा आरती की जाएगी, संध्या 7:00 बजे दुर्गेश नंदिनी छात्रवृत्ति योजना के तहत सचिव विनायक सिंहा के द्वारा दो बच्चों को ₹5000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी एवं रात्रि 8:00 बजे बिरादरी भोजन का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 24 .10. 2025 दिन शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा विसर्जन की जाएगी।
   बैठक में देवघर बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव प्रणय कुमार सिन्हा, अनय कुमार सिन्हा, प्रणय कुमार सिन्हा 2, निर्णय कुमार सिन्हा, विनायक सिन्हा, विश्वजीत कुमार, मनोज कुमार उर्फ पप्पू, सुमन कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, सौरभ कुमार, अजय प्रसाद, रमन अम्बषठा, गौतम गोपाल, मनोज कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा, अजय प्रताप सिंहा,संजय आनंद शाहिद सहित कई चित्रांश मौजूद रहे।