काव्य संग्रह “मैं हिमालय बोल रहा हूँ” का लोकार्पण
देवघर: शहर के पुरनदाहा स्थित ‘शान्ति इंटरनेशनल होटल’ के सभागार में आयोजित एक समारोह में गणेश प्रसाद उमर की पहली काव्य संग्रह पुस्तक “मैं हिमालय बोल रहा हूँ” का लोकार्पण हुआ। यह कार्यक्रम ‘बैठकी’ साहित्य मंच के सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अधिवक्ता कृष्णधन खवाड़े उपस्थित थे। मंच पर अन्य अतिथि प्रो. रामनंदन सिंह, शोभना सिंह, उमाशंकर राव ‘उरेंदु’ उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने पुस्तक के बारे में समीक्षात्मक विचार रखे। जिन वक्ताओं ने अपने विचार रखे उनमें डाॅ. शंकर मोहन झा, सर्वेश्वर दत्त द्वारी, डाॅ. विजय शंकर, सोनम झा, जालेश्वर ठाकुर शौकीन, एस.डी.मिश्रा, काजल कांति सिकदार, आर.के.ठाकुर, प्रशान्त कुमार सिन्हा, आशुतोष झा, मोहन राव, विपुल मिश्रा आदि थे।
अंत में मंचासीन अतिथियों प्रो. रामनंदन सिंह, डाॅ. प्रदीप सिंह, शोभना सिंह और उमाशंकर राव ‘उरेंदु’ ने विस्तार से विवेचना की।
मंच संचालन देवघर के प्रसिद्ध शिक्षक उद्घोषक रामसेवक सिंह ‘गुंजन’ ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कवि गणेश प्रसाद ‘उमर’ ने किया। कार्यक्रम में लगभग सौ गणमान्य उपस्थित थे।

