आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षण लेंगे देवघर के वॉलीबॉल खिलाड़ी: ध्रुव सिंह
देवघर में अब वॉलीबॉल के खिलाड़ी आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षण लेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद ध्रुव सिंह ने सभी बच्चों से ये वादा किया था कि प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सभी समान संघ द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

दिनांक 12 अक्टूबर दिन रविवार को अपने वादे को पूरा करते हुए देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह द्वारा स्मैश मशीन,ब्लॉक मशीन, जंप बॉक्स सहित कई उपयोगी चीज जो प्रशिक्षण के लिए जरूरी था वो जिला खेल प्राधिकरण अंतर्गत इनडोर स्टेडियम में क्रीड़ा किसलय केंद्र में दिया। इसका उद्घाटन अध्यक्ष महोदय द्वारा नारियल फोड़ के और खुद भी स्मैश मार कर किया। इसके बाद जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा और ध्रुव सिंह द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पहले ज़िला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा द्वारा बुके देकर देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह का अभिवादन किया गया। ध्रुव सिंह द्वारा किसलय क्रीड़ा केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को वाटर बोतल भी उपहार स्वरूप दिया।
बच्चों को संबोधित करते हुए ध्रुव सिंह ने कहा कि बच्चे बस खेल में ध्यान दें हर सुविधा देवघर जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा किया जाएगा। देवघर जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा ने ध्रुव सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने देवघर के खिलाड़ियों के लिए किया और लाखों का सामान उपलब्ध कराया और खिलाड़ियों से कहा कि आपको हर सुविधा संघ द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा इसका बेहतर परिणाम मिलना चाहिए।
मौके पर देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव नवीन शर्मा, लालू कुमार, जिला खेल प्राधिकरण के अंकेश कुमार, आलोक कुमार सहित केंद्र के सभी खिलाड़ी मौजूद थे ।

