डीएवी कोडरमा में अर्द्धवार्षिक परीक्षा में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, परिणाम घोषित
कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में कक्षा तृतीय से बारहवीं तक के बच्चों का अर्द्ध वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया है।

प्रातःकालीन सभा के अंतर्गत विद्यालय के वरिष्ट शिक्षिका मौसुमी मल्लिक शिक्षक कुमार सतीश सिंह , जयदेव आचार्य और सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं की उपस्थिति में विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने अपनी – अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर रिपोर्ट कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया । सभी बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा । कक्षा तृतीय के सीरीन राज ने 99.6 % लाकर प्रथम स्थान पर प्राप्त किया ।कक्षा चतुर्थ में सत्यम राज 98.6 % लाकर पहले स्थान पर रहे। कक्षा पंचम के तन्मय सिंह ने सभी विषयों में पूरे नम्बर लाकर 100% प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावक का मान बढ़ाया । कक्षा छठी की निष्ठा गुप्ता 99.33 लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तो कक्षा सात के निशांत कुमार 99.67 % लाकर हम सभी को गौरवांवित किया। कक्षा आठ की आराध्या सिंह 97.33 % प्राप्त कर पहला स्थान पाया।कक्षा नवम की तानिया सिन्हा 97.2 % तथा कक्षा दशम में उदय शंकर यादव ने 98.6 % प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे। 11वीं वाणिज्य में अक्षरा भदानी 87% तथा विज्ञान में अतुल कुमार मोदी 86.4% ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा बरहवीं की वाणिज्य में कौशाम्बी मालवा 93.8% व विज्ञान में शनि कुमार 90% प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे।
विद्यालय के सभी बच्चों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की ।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने सभी छात्रों, शिक्षकों को एवं बच्चों के अभिभावकों को शुभकामनाएँ दी, साथी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की ।उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की अनुशासन , लगन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति स्कूल के प्रतिबद्धता का प्रमाण है । हमारे विद्यार्थी शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने एक्जाम डिपार्मेंट के सभी सदस्यों विनीत कुमार सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, ज्योति एवं मोहम्मद अली की भी सराहना की ।

