देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, स्वदेशी सामान अपनाने पर जोर


देवघर: भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आज मंगलवार को देवघर स्थित शिव वाटिका में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत विधानसभा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमुआ के विधायक डां मंजू कुमारी एवं प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने की, जबकि संचालन जिला महामत्री संतोष उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, रीता चौरसिया, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया सहित सैकड़ों उपस्थित थे।

मौके पर मुख्य अतिथि डां मंजू कुमारी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा गढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक स्वाभिमान से जुड़ा जनआंदोलन है। हमें ‘हर घर स्वदेशी’ का मंत्र अपनाकर भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में योगदान देना होगा।

वहीं जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिया गया ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प भारत के पुनर्जागरण का मार्ग है। जब हम अपने स्थानीय उद्योगों, कारीगरों और संसाधनों को प्राथमिकता देंगे, तभी भारत सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बनेगा।

मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, संतोष उपाध्याय, कन्हैया झा, राजीव रंजन सिंह, प्रज्ञा झा, तुफान महथा, विजया सिंह, धनंजय खवाड़े, अमृत मिश्रा, सचिन सुलतानिया, धनंजय तिवारी, आशीष दुबे, विनय चंद्रवंशी, दशरथ दास, पंकज सिंह भदोरिया, विनीता पासवान, सुलोचना देवी, बलराम पोद्दार, बबलू पासवान, मिथलेश सिन्हा, अशोक यादव, संध्या, ललन दुबे, अमजीत दुबे, कुसुम सिंह, प्रमोद राय, मनोज मिश्र, अमर पासवान सहित कार्यकर्ताओं-पदाधिकारी मौजूद थे।