‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान तीव्र गति से चल रहा है: कांग्रेस जिलाध्यक्ष
देवघर: आज देवघर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकुंद दास ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान जिले में कांग्रेस का चल रहे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान तथा ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी के गठन को लेकर देवघर जिलाध्यक्ष मुकुंद दास ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे नई जिम्मेवारी पिछले हफ्ते ही मिली है।

जिम्मेवारी मिलने के साथ ही प्रदेश से लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरीय बैठक एवं कार्यक्रम में भाग लेते हुए संगठन कार्य के साथ पार्टी कार्यक्रम सुचारू रूप से संगठन के साथियों के सहयोग से सम्पादित हो रहा है। सभी प्रखंड, नगर तथा मंडल अध्यक्ष एवं अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी तथा वार्ड कमिटी का गठन के साथ वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान तीव्र गति से चल रहा है। खासकर वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान में आम जनों को अपार समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी के इस जन आंदोलन को काफी मजबूती मिल रही है। अबतक सभी प्रखंड एवं नगर में करीब चालीस हजार मतदाताओं का हस्ताक्षर हो चुका है। हमारे जिला का लक्ष्य एक लाख का है।इसे पूरा करने पर फोकस किया जा रहा है। रही बात ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी यानि जीपीसीसी तथा वार्ड का गठन तो कुल 194 पंचायत में अबतक 164 पंचायत का गठन हो गया वहीं 59 वार्ड में 31 के गठन की सूचना मिली है। इसे निर्धारित समय के पूर्व ही पूरा कर लिया जाएगा।हमारा विरोध देश में वर्तमान कानून व्यवस्था से, उनके जन विरोधी नितियों से। जिनके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा राहुल गांधी जी संघर्ष कर रहे हैं।
दिल्ली में पार्टी कार्यालय के समक्ष कांग्रेस नेताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन करने के सवाल का जबाब देते हुए कहा कि मुझे मिडिया के माध्यम से पता चला है। इस पर मेरा कहना है कि मुझे पार्टी द्वारा मनोनयन किया गया है। पार्टी ने जो भरोसा जताया है और जो भी जबाबदेही दी गई है, मेरे द्वारा उसी दिन से यह जिम्मेवारी पुरी निष्ठा से निभाई जा रही है, जिसमें संगठन का पुरा साथ मिल रहा है। अगर किसी का कोई विरोध अथवा गतिरोध है उसे मिलकर समाप्त कर लेंगें।
प्रेस कांफ्रेंस में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के सफल संचालन में कहा कि हम सभी इस अभियान को देवघर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पुरे जोर शोर से चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रखंडों के पंचायत,शहर के वार्डों में हमलोग जा रहे हैं। उन्हें यह जानकारी दी जा रही है कि किस प्रकार लोगों के बीच नरेंद्र मोदी की सरकार तथा चुनाव आयोग की मिलीभगत से चिन्हित कर देश के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों जो गैर भाजपाई है,उसका नाम मतदाता से हटकर उसके संवैधानिक तथा लोकतांत्रिक हक को छिनने का काम किया जा रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि नया संगठन सृजन तथा हस्ताक्षर अभियान का कार्य जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तीव्र गति से चल रहा है। हमारा पूर्ण सहयोग और समर्थन इनके साथ है।
इस दौरान जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केशरी, जिला पदाधिकारी रवि गुप्ता, मणिकांत यादव, विवेक मिश्रा,हुरो झा, गणेश दास, सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय आदि मौजूद थे।

