देवघर (शहर परिक्रमा)

श्री अति रुद्र यज्ञ के लिए यज्ञ मंडप निर्माण हेतु भूमि पूजन

देवघर: बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी देवघर में देवी संपद मंडल के तत्वावधान में 26 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक अतिरुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए आज 11 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को स्थानीय सर्राफ स्कूल के मैदान में यज्ञ मंडप निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

महामंडलेश्वर श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज के कर कमलों एवं साधना आश्रम जसीडीह के पीठाधीश्वर संत श्री स्वामी अंगद जी महाराज एवं बाबा बैद्यनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी सरदार पंडा श्री गुलाब आनंद ओझा जी महाराज, आचार्य चिंतामणि कर्महे एवम यज्ञाचार्य प शशिनाथ झा की उपस्थिति में भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया।

महामंडलेश्वर स्वामी हरीहरानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि इससे पूर्व सन 1999 में भी ऐसा ही एक विराट आयोजन गुरुदेव परमहंस श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में किया गया था। उसी यज्ञ परंपरा में ही और उनकी पावन स्मृति में यह विराट आयोजन किया जा रहा है। मंच संचालन डा गिरधारी लाल अग्रवाल बिलासपुर ने किया।

इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सुल्तानिया, महामंत्री रमेश कुमार बाजला, ताराचंद जैन, संयोजक प्रेम कुमार, रेनू सिंघानिया, मुख्य यजमान राजेश कुमार पुनमरानी सतनालीवाला, सर्राफ स्कूल की प्राचार्य सहित नगर के अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित रहे। इनके साथ ही देवी संपद मंडल एवं महाराज श्री के अनेक शिष्य एवं भक्तगण भी उपस्थित रहे। इसमें झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़, बिहार से भी भक्तगण सम्मिलित हुए।