झारखंड महिला क्रिकेट टीम के लिए चंदना झा टीम मैनेजर नियुक्त
झारखंड क्रिकेट संघ की आजीवन सदस्य देवघर की चन्दना झा को झारखंड क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई के तत्वाधान में रायपुर छत्तीगढ़ में आयोजित अंडर 19 महिला टी 20 चैंपियनशिप के लिए झारखंड महिला टीम के लिए टीम मैनेजर नियुक्त किया गया।

बताते चले की मैच 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रायपुर स्थित अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ग्रुप में झारखंड के अलावा मध्यप्रदेश , उत्तरप्रदेश, सौराष्ट्र , गुजरात और उड़ीसा की टीम शामिल है। वही अगर झारखंड टीम क्वालीफाई कर जाती है तो नॉकआउट मैच के लिए झारखंड की टीम कोलकाता में 6 नवंबर से मैच खेलेगी ।
बताते चले की पूरे संथाल परगना में चन्दना झा पहली महिला बनी जो टीम मैनेजर बन कर झारखंड टीम के साथ जा रही है।
चन्दना झा ने कहा की मुझपर विश्वास जातने के लिए झारखंड क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजयनाथ सहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडे, सचिव सौरव तिवारी , संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम समेत सभी पदाधिकारी एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा समेत सभी पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया, सभी के सहयोग से आज ये संभव हो पाया ।
वही जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने बधाई दी और कहा की हमारे देवघर जिला के लिए गर्व का विषय है , रायपुर जानें से पूर्व जिला ओलंपिक संघ की ओर से चन्दना झा को सम्मानित भी किया जाएगा।

