एनआईटी कालीकट की टीम पहुंची देवघर नगर निगम
देवघर: एनआइटी कालीकट की विशेषज्ञ टीम शनिवार को देवघर नगर निगम पहुंची और शहरी आजीविका कार्य योजना को लेकर देवघर नगर निगम श्रेत्र का दौरा किया गया। इसको लेकर शनिवार को नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा ने सभी अधिकारियों, पदाधिकारीयों के साथ बैठक की शहरी क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की स्थिति में कैसे उत्थान किया जा सकता है उनको आत्म निर्भर बनानें के लिए कोन सा कारोबार शुरू कर सकते हैं, इसका आकलन करने के लिए नवंबर के प्रथम सप्ताह में देवघर नगर निगम और एनआईटी कालीकट की टीम संयुक्त रूप से सर्वे किया जाएगा।

सर्वे के आधार पर एनआईटी की टीम एक्शन प्लेन तैयार करेगी, उसी प्लान के आधार पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कारोबार करने के लिए सहयोग प्रदान किया जाएगा। सर्वे एवं एक्सन प्लान दीनदयाल शहरी आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत किया जाएगा। एनआईटी कालीकट और नगर विकास विभाग के बीच एमओ यू किया गया है। इसी के तहत एनआईटी की टीम देवघर नगर निगम पहुंची थी, टीम ने बताया की एनयुएलएम के कर्मियों की मदद से नवंबर के प्रथम सप्ताह से सर्वे का कार्य शुरु किया जाएगा। सर्वे के आधार पर सभी का डाटा तैयार किया जाएगा। यह आकलन किया जाएगा की किस क्षेत्र में किस तरह की कारोबार किया जा सकता है।
बैठक में सहायक नगर आयुक्त रंजित सिंह, नगर मिशन प्रबंधक हिमांशु शेखर, एवं सभी सामुदायिक संगठनकर्ता, कुमारी अलका सोनी, श्वेता कुमारी, स्मिता व सविता देवी उपस्थित थे।

