देवघर (शहर परिक्रमा)

भारती हस्तलेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में आर. मित्रा की निशा केशरी अव्वल

देवघर: स्थानीय भारती पुस्तक प्रतिष्ठान एवं विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के युग्म बैनर तले, दीपावली रंगभरो, हस्तलेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें सैंकड़ो प्रतिभागियों ने अपनी अपनी भागीदारी निभाई। आज हस्तलेखन एवं निबंध प्रतियोगिताओं के परिणाम की घोषणा की गई। प्रतिभागियों को चार ग्रुपों में बाँटा गया था। वर्ग प्ले से द्वितीय तक को ग्रुप ए में, वर्ग तृतीय से षष्ठ से दशम को ग्रुप बी में, सप्तम से दशम को ग्रुप सी में जबकि सर्वसाधारण को ग्रुप डी में रखा गया था।

हस्तलेखन प्रतियोगिता के ग्रुप बी में, सुप्रभा शिक्षा स्थली की आरुषि कुमारी को प्रथम, देवघर संत फ्रांसिस स्कूल के स्वस्तिक बणिक को द्वितीय जबकि जसीडीह संत फ्रांसिस स्कूल के आँजनाय कुमार सिंह को तृतीय, ग्रुप सी में माउंट कार्मेल हाई स्कूल की श्रद्धा सुमन को प्रथम, दीनबंधु हाई स्कूल की साक्षी सिंह एवं मुस्कान सिंह को क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय, ग्रुप डी में आर मित्रा डिस्ट्रिक्ट सी एम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की निशा केशरी को प्रथम, ए. एस. कॉलेज की लिपिका कुमारी को द्वितीय, रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय की निशा कुमारी एवं देवघर कॉलेज की टिशा केशरी को युग्म रूप से तृतीय जबकि इसी प्रतियोगिता के ग्रुप डी में देवघर संत फ्रांसिस स्कूल की आयुषी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। दीपावली शीर्षक निबंध लेखन प्रतियोगिता के बी ग्रुप में संदीपनी पब्लिक स्कूल की पलक झा को प्रथम, माउंट कार्मेल स्कूल के रुचिर गौरव को द्वितीय, संत माइकल एंग्लो विद्यालय के सत्यम भारद्वाज को तृतीय, दीपावली का सांस्कृतिक महत्व शीर्षक निबंध प्रतियोगिता के ग्रुप सी में दीनबंधु उच्च विद्यालय की शिवानी झा को प्रथम, दीनबंधु की आस्था कुमारी को द्वितीय, ब्राइट कैरियर स्कूल की निधि कुमारी को तृतीय, दीपावली से जुड़ी अपनी कोई कहानी शीर्षक निबंध लेखन प्रतियोगिता के ग्रुप डी में आर. मित्रा की निशा केशरी को प्रथम, देवघर कॉलेज की परी गुप्ता को द्वितीय जबकि रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय की अंजलि कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।

सभी विजयी प्रतिभागियों को साप्ताहिक बाल दिवस के अवसर पर 16 नवंबर को सिद्धिविनायक बैंक्वेट हॉल के भव्य सभागार में भारती के प्रबंध निदेशक निरंजन कुमार गुप्ता, सह निदेशक रागिनी गुप्ता, अनुपमा गुप्ता एवं माया गुप्ता, वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव के करकमलों से पुरस्कृत किया जायेगा।