डीएवी कास्टर टाउन में दीपावली एवं छठ पूजा के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन में 19/10/2025 को दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।जिसमें वर्ग एल.के.जी और यू. के. जी के बच्चों को छठ व्रतियों की वेशभूषा में स्वयं को प्रस्तुत करना,पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों के लिए दीया व रंगोली,तीसरी से पाँचवीं तक के बच्चों के लिए दीया डेकोरेशन तथा छठी और सातवीं कक्षा के बच्चों को तोरण बनाना और कंदील बनाने की गतिविधि आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति के संवाहक धार्मिक त्योहारों के पवित्र महत्त्व को समझना व एकता की भावना को प्रोत्साहित करना था।पहली कक्षा के बच्चों ने राम,लक्ष्मण, सीता और हनुमान के रूप में स्वयं को प्रस्तुत कर आकर्षक लग रहे थे वहीं प्राय: सभी कक्षा के बच्चों ने छठ पूजा के गीत, नृत्य और अभिनय का अद्भुत प्रदर्शन किया।

इस मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएंँ दीं।उन्होंने कहा कि दीपावली एक प्राचीन संस्कृति का त्योहार है जो प्रतिवर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। भारतीय सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाला दीपावली का त्योहार सभी को खुशी और प्रसन्नता प्रदान करता है।आध्यात्मिक रूप से यह अंधकार पर प्रकाश का विजय दिखाता है। साथ ही छठ महापर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हम सभी को एक – दूसरे के समीप लाकर सुसंगठित रूप से उत्कृष्ट बनने के लिए प्रेरित करता है।यह पर्व लोगों में मधुरता,स्वच्छता,सादगी व सज्जनता का वातावरण उत्पन्न करता है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।

