श्री वैद्यनाथधाम गौशाला से त्रिदिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन विशाल शोभायात्रा का आयोजन
देवघर: आज रविवार दिनांक 26.10.2025 पूर्वाह्न 11 बजे श्री वैद्यनाथधाम गौशाला से त्रिदिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन गाय-बछड़े के साथ एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो शिक्षा सभा मोड़, ड्रोलिया चौक, ट्रैकर स्टैंड, फव्वारा चौक होते हुए वापस गौशाला पहुंची। इस पदयात्रा में गोशाला के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित अनेक गौभक्तों ने भाग लिया।

एक विज्ञप्ति के माध्यम से बहादुर सिंह कोठारी, सचिव, श्री वैद्यनाथधाम गौशाला ने कहा कि इस शोभायात्रा का उद्देश्य जनमानस में गौरक्षा एवं गौसेवा की भावना में वृद्धि करना था। इसके पश्चात् दिनांक 27.10.2025 पूर्वाह्न 10 से 12 बजे गौ प्रतियोगिता एवं पुरुस्कार वितरण का आयोजन होगा। तत्पश्चात दिनांक 28.10.2025 को केंचुआ खाद प्रशिक्षण एवं हरा चारा उत्पादन पर किसान भाईयों के साथ परिचर्चा की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा है कि तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम के पश्चात् दिनांक 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक गोशाला के पदेन अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार (भा.प्र.से.)की अध्यक्षता में प्रातः 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक तुलादान तथा प्रतिदिन संध्याकाल बृन्दावन की रासलीला पार्टी द्वारा रासलीला का मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। जिसमें सभी गौभक्त सादर आमंत्रित हैं।

