मधुपुर एचडीएफसी बैंक डकैती कांड का हुआ उदभेदन, 11 आरोपित धराये
मधुपुर(देवघर): दिनांक 22.09.2025 को समय करीब 12.45 बजे मधुपुर थानान्तर्गत राजबाड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार के बल पर डकैती की घटना की गई थी, देवघर पुलिस के अनुसार इसका उदभेदन कर लिया गया है। हालांकि अभी तक लूट की रकम में से मात्र 5 लाख ही बरामद हुआ है।

एक प्रेस वार्ता के दौरान देवघर पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि काण्ड के उद्भेदन हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर / सारठ / मधुपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), देवघर के नेतृत्व में अलग-अलग चार छापामारी दलों का गठन किया गया था। उपरोक्त छापामारी दलों में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों ने लगातार छापामारी करते हुए मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर झारखण्ड एवं अन्य राज्यों में छापामारी की। छापामारी के कम में अब तक नकाब-01, देशी पिस्टल-01, जिन्दा गोली (7.65)-02 अदद 3, ए०टी०एम०-02 पीस, नगद पाँच लाख पचास हजार रूपये, एक चार पहिया वाहन (स्कोडा), मोबाईल-10 पीस की बरामदगी की गई है तथा काण्ड में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त ग्यारह अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता
1. विकास कुमार, उम्र करीब 26 वर्ष, पे.- अमरेन्द्र राय, सा.- भैरोपुर, थाना-बिदुपुर जिला-वैशाली (बिहार)
2. सन्नी सिंह उर्फ सुरज कु० सिंह, पे.-सुशील सिंह, सा.- अदलपुर, थाना-सदर, जिला-वैशाली (बिहार)
3. गौतम कुमार, उम्र करीब 27 वर्ष, पे.- संजय राय, सा.- भैरोपुर, थाना-बिदुपुर, जिला-वैशाली (बिहार)
4. अन्नू सिंह उर्फ राहुल सिंह, पे.-प्रमोद सिंह, सा.- एस.डी.ओ. रोड, थाना-नगर हाजीपुर, जिला-वैशाली (बिहार)
5. आकाश कुमार, उम्र करीब 30 वर्ष, पे.- रमेश चन्द्र प्रसाद, सा.-गुदरीबाजार पोखरा मोहल्ला, थाना-नगर जिला- वैशाली (बिहार)
6. सोनु कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पे.-कृष्णा सिंह, सा.-अदलपुर, पो.-हाजीपुर, थाना सदर, जिला-वैशाली (बिहार)
7. इन्द्रजीत उर्फ कुन्दन सिंह, उम्र करीब 29 वर्ष, पे.-तालेश्वर सिंह, सा.-देसरी, थाना-देसरी, जिला-वैशाली (बिहार)
8. रोहित कुमार उम्र करीब 25 वर्ष, पे.-संजय राय, सा.- भैरोपुर, थाना- बिदुपुर जिला-वैशाली (बिहार)
9. आनन्द राज उर्फ टुकटुक उम्र करीब 19 वर्ष पे.-शिवदत्त कौटिल्य, सा.-अदलपुर, थाना-सदर हाजीपुर, जिला-वैशाली (बिहार)
10. रितेश कुमार उर्फ छोटु उम्र करीब 19 वर्ष पे.- प्रेम कु. सिंह, सा.-अदलपुर, थाना- सदर हाजीपुर, जिला-वैशाली (बिहार)
11. विशाल कु० सिंह उम्र करीब 29 वर्ष पे.- रामनरेश सिंह, सा.-बलवा कुवारी, थाना सदर हाजीपुर, जिला- वैशाली (बिहार)

