काव्य गोष्ठी ‘बैठकी’ का आयोजन
दिनांक 26.10.25 को देवघर में एक काव्य गोष्ठी ‘बैठकी’ का आयोजन बेलाबगान स्थित अनिल झा के आवास पर किया गया। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ अमरनाथ झा “अमर पंकज” भी उपस्थित थे। उन्होंने अपने गजलों से समा बांध दी उनकी ग़ज़लों ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को बड़े ही सटीक शब्दों से दर्शाया। सर्वेश्वर दत्त द्वारी ने जब अपनी तान छेड़ी तब माहौल और भी कवितामय हो गया। हालांकि छट पर्व के खरना होने की वजह से कार्यक्रम समाप्त किया गया।

कार्यक्रम में हिमांशु झा ने भी अपनी रचना से लोगों का मन मोह लिया। युवा कवि रोहित शेखर खवाड़े ने भी प्रेम की कविता सुना के सबों को प्रेम रस में डुबाया। वहीं शंकरमोहन झा ने बीच बीच में कभी ‘पंकज’ जी तो कभी दुष्यंत जी के छंदों से मन को मोहा। उमाशंकर राव उरेंदू ने अपनी रचना सुना कर सबको विभोर किया। साथ ही डॉ विजय शंकर ने अपनी रचना से सबको सम्मोहित किया। युवा कवि सागर मिश्र ने भी सबको लुभाया। अनिल झा ने अपनी रचना तुलसी बाबा को याद कर सबको भक्ति रस में डुबो दिया। अंत में राम कुमार ठाकुर ने बैठकी की समीक्षा पेश कर सबको लाभान्वित किया। इस बैठक में शचींद्र नाथ झा एक श्रोता के रूप में उपस्थित थे।


Indu Kumari class 9t section A school name Dinbandu high school B . Deoghar Jharkhand pin no 814112