दुमका (शहर परिक्रमा)

माँ सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क पूजा सामग्री और महाप्रसाद का वितरण

दुमका के बड़ाबांध तालाब के घाट मे छठ व्रतियों के लिए माँ सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राजेश चौरसिया के द्वारा निःशुल्क दूध, गंगाजल, घी, अगरबत्ती, कपूर, रुई, माचिस, पान पत्ता, हुमाद, आम का लकड़ी,गोयठा के साथ ही महाप्रसाद का वितरण किया गया।

   मौके पर दुमका के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ.स्वेता स्वराज, चन्दन केशरी, पोसणजीत कुमार, संजीव चौरसिया, सुमित चौरसिया, संजय दत्ता, बिनोद साह, मुन्ना कुमार, संजय साह, अरुण भगत सहित कई अन्य मौजूद थे।