डी ए वी कोडरमा में मनाया गया सतर्कता एवं जागरूकता सप्ताह
कोडरमा: केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशानुसार डीएवी पब्लिक स्कूल में 27 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत शपथ ग्रहण समारोह से हुई, जिसमें कक्षा आठवीं की छात्रा लक्ष्मी ने सभी को ‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’ की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिव्यांश मालवा और शुभम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में अनिकेत, अनवी, आयुषी, आराध्या, अर्पणा और कृतिका ने अपनी सृजनात्मकता से जागरूकता फैलाई। वहीं निबंध और पोस्टर निर्माण में नव्या, आकाश, केशव, राजवीर सिंह, पृथ्वीराज, कामाक्षी, प्रित्यांशा, कुमारी शक्ति और प्रकृति घोष ने सक्रिय भागीदारी की।कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया, जबकि कहानी लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपने विचारों से समाज को जागरूक किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमार सतीश सिंह,दिनेश कुमार दुबे, राय राकेश, आकाश कुमार गुप्ता, अंजली कुमारी, चांदनी दुबे, प्रमोद बल्लारी खड़ंगा, कृति कुमारी तथा पूरे विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि इस सप्ताह का उद्देश्य सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी को बढ़ावा देना और भ्रष्टाचार-मुक्त समाज की स्थापना करना है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में यह अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो शासन और लोक प्रशासन में नैतिकता तथा पारदर्शिता के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रतीक है।

