देवघर (शहर परिक्रमा)

कृषि मंत्री ने देवघर जिले में फसल नुकसान का किया आकलन

    आज दिनांक 01.11.2025 को माननीय कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा देवघर जिलान्तर्गत फसल क्षति का जायजा लिया गया। इस दौरान मंत्री ने सारवां प्रखंड के रामपुर गांव का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी प्रभावित खेतों का सर्वे कर वास्तविक नुकसान का ब्यौरा राज्य सरकार को भेजने का निर्देश दिया।

   इसके अलावा देवघर जिला अंतर्गत चक्रवाती तूफान से हुई फसल क्षति का जायजा लेते हुए किसानों को सलाह दी गई की बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बिमीत फसल के क्षति के भरपाई हेतु टॉल फी नं.-14447 पर कॉल कर सूचना दर्ज कराएं एवं जिन्होनें फसल बीमा नहीं कराया है वो अपने खेत का जीयो टैग फोटोग्राफ एवं खेत का रकवा दर्ज करते हुए आवेदन अंचल अधिकारी के कार्यालय में जमा करें। इन कृषकों को आपदा प्रबंधन के तहत् उचित मुआवजा दिया जाएगा। माननीय मंत्री द्वारा अंचलाधिकारी को निदेश दिया गया कि यथाशीघ्र कर्मचारी, पंचायत सेवक को क्षेत्र में भेज कर क्षति का आकलन करा लें, ताकि क्षति का लाभ जल्द से जल्द दिया जा सके।

उल्लेखनीय है कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल काटने के उपरांत 14 दिनों के अंदर हुई क्षति के लिए ही बीमा के लाभ का प्रावधान है जिसके लिए किसानो को 72 घंटे के अंदर टॉल फ्री नंबर पर सूचना देना आवश्यक है l
    इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, भूमि संरक्षण (सर्वे) पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी सारवां, अंचल अधिकारी सारवां, उप परियोजना निदेशक, आत्मा एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।