राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में देवघर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

      देवघर जिले से राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता, राँची में भाग लेने गयी एथलेटिक्स टीम के खिलाड़ियों द्वारा अपने-अपने इवेंट में बेहतर प्रदर्शन किया गया।
   एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 में देवघर के खिलाड़ियों ने कुल 10 पदक जीता।

मेडलिस्ट खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार है-
1. बालक – अंडर 14 वर्ष – 200 मीटर – रजी खान – स्वर्ण पदक
2. बालक – अंडर 19 वर्ष – 400 मीटर(H) – अमन कुमार – स्वर्ण पदक
3. बालक – अंडर 17 वर्ष -भाला फेंक –  विष्णु मुर्मू – रजत  पदक 
4. बालक – अंडर 19 वर्ष – 110 मीटर(H) – अमन कुमार – रजत पदक 
5. बालक – अंडर 17 वर्ष – Hammer Throw –  विष्णु मुर्मू – कांस्य पदक 
6. बालिका – अंडर 17 वर्ष – Hammer Throw –  तहजीब खान – रजत पदक
7. बालिका – अंडर 19 वर्ष – Hammer Throw –  सुप्रिया कसेरा- कांस्य पदक
8. बालक – अंडर 19 वर्ष – 100 मीटर – विक्रम कुमार – कांस्य पदक
9. बालक – अंडर 19 वर्ष – 3000 मीटर – दीपक  कुमार यादव- कांस्य पदक
10. बालक – अंडर 19 वर्ष – डिस्कस थ्रो – शिवम कुमार – कांस्य पदक।
      इस तरह राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में देवघर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के ADPO संजय कापड़ी, सभी सम्मानित APO एवं BPO  परियोजना के फील्ड मैनेजर राम सागर सिंह, MIS संतोष कुमार वर्मा, सभी टीम कोच मैनेजर यथा  अखिलेश कुमार राजभर, श्याम मिलन मौर्य, मस्त राम वर्मा, मधुसूदन सिंह, संतोष कुमार पटेल, मणिभूषण ठाकुर, पंकज सिंह, शेख मोहम्मद शाहिद ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
    इस उपलब्धि में दीपक कुमार (खेलो इंडिया प्रशिक्षक)एवं गौरव कुमार का विशेष सहयोग रहा ।