देवघर (शहर परिक्रमा)

बिहारी लाल सर्राफ+2 हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं का औद्योगिक भ्रमण

देवघर: आज दिनांक 4. 11.25 मंगलवार को बिहारी लाल सर्राफ+2 हाई स्कूल, रिखिया में ऑटोमोटिव विषय में कक्षा 9 से 12 तक नामांकित सभी बच्चों को मोहनपुर अवस्थित टाटा मोटर्स में इंडस्ट्रियल विजिट(औद्योगिक भ्रमण) कराया गया।

     मौके पर विद्यालय की प्राध्यापिका ने कहा कि औद्योगिक भ्रमण से बच्चे कामकाजी माहौल से अवगत होते और सीखते हैं। बिहारी लाल सर्राफ+2 हाई स्कूल, रिखिया के सभी छात्र/छात्राओं के लिए नियमित वर्ग संचालन के साथ साथ प्रायोगिक कक्षा का संचालन होता है जिसमें प्रत्येक सत्र में छात्र/छात्राओं का विभाग के द्वारा इंडस्ट्रियल  विजिट होता है।
     छात्र-छात्राओं के औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यालय की प्रभारी प्रधानध्यापिका सुलेखा विश्वास, रितिश चक्रवर्ती, गुंजन कुमार, धीरेंद्र भारती, प्रणव कुमार, सुमंत कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजुद थे।