जारी है राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित समझौता बैठकें, करें आवेदन

देवघर: उपायक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गयी कि व्यवहार न्यायालय परिसर देवघर एवं अनुमंडल व्यवहार न्यायालय, मधुपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांकः-13 दिसंबर, 2025 (शनिवार) को प्रातः 11ः00 बजे से किया जा रहा है तथा राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित समझौता बैठकें दिनांक 13 अक्टूबर, 2025 से चल रही है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में निम्न प्रकार के प्री-लिटिगेशन तथा लंबित मामलों का निष्पादन सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा।

1. सुलहनीय आपराधिक मामले,
2. एन.आई.एक्ट (चेक अनावरण) से संबंधित मामले,
3. बैंक ऋण वसूली के मामले,
4. मोटर वाहन दुर्घटना के दावे से संबंधित मामले,
5. वैवाहिक विवाद से संबंधित मामले,
6. श्रम विवाद से संबंधित मामले,
7. भू-अर्जन से संबंधित मामले,
8. बिजली, पानी के बिलों से संबंधित मामले
(असुलहनीय मामलों को छोड़कर)
9. सेवा से संबंधित भुगतान, भत्तेे और सेवानिवृत्ति लाभ से संबंधित मामले
10. राजस्व से संबंधित मामले (जिला न्यायालय में लंबित मामले)
11. अन्य दिवानी मामले जिसमें मालगुजारीए सुखाधिकार, इंजन्कशन सूट, विनिर्दिष्ट पालन इत्यादि शामिल हैं,
12. अन्य सुलह योग्य मामले
       न्यायालयों में लंबित उपरोक्त मामलों की त्वरित सुनवाई व निष्पादन हेतु मामलों से संबंधित कोई भी पक्षकार/इच्छुक त्वरित या किसी भी प्री-लिटिगेशन मामले की सुनवाई किये जाने हेतु इच्दुक व्यक्ति/पक्ष, अपने मामले का ब्यौरा, अपने पूरे पते तथा अन्य विवरण के साथ, अपना आवेदन संबंधित न्यायालय अथवा विभागों के माध्यम से सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, देवघर फोन नं. – (06432-352718) अथवा सचिव अनुमंडल विधिक सेवा समिति मधुपुर (मोबाईल सं.-8825142983) के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।