देवघर (शहर परिक्रमा)

आजसू पार्टी देवघर जिलाध्यक्ष उच्च न्यायालय द्वारा तीन मामलों से बरी

देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र में दिनांक 2 मार्च 2025 को हुई एक घटना हुई थी जिसमें पुलिस द्वारा नियमित बाइक चेकिंग के दौरान एक महिला की गिरने से हुई दुखद मृत्यु हो गई। तत्पश्चात देवघर के लाल कोठी क्षेत्र के समीप स्थानीय जनता ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और हो हल्ला करने लगे।  प्रशासन और पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, परंतु हालात तनावपूर्ण बने रहे।
     घटना के संबंध में कुंडा थाना में अलग-अलग केस (कांड संख्या – 58/25, 59/25 एवं 60/25) दर्ज किए गए थे। इन चारों मामलों में आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य सहित अन्य को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर देवघर जिला कारागार भेजा गया था।

    देवघर न्यायालय से जमानत (बेल) मिलने के उपरांत वे रिहा हुए। पुलिस ने इनमें से तीन मामलों (कांड संख्या 58/25, 59/25 एवं 60/25) का अनुसंधान पूरा कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी।
     आदर्श लक्ष्य ने रांची उच्च न्यायालय में अपील दायर की। जिसमें न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की पीठ ने इस पर सुनवाई करते हुए विस्तृत साक्ष्य और चार्जशीट का अध्ययन किया। न्यायालय ने यह पाया कि कांड संख्या 58/25, 59/25 और 60/25 में उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों का कोई ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। इस आधार पर न्यायालय ने तीनों मामलों में आदर्श लक्ष्य को बरी कर दिया।
      न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि प्रस्तुत साक्ष्यों से इन धाराओं को साबित करने हेतु कोई ठोस प्रमाण नहीं है और आरोपी के विरुद्ध दर्ज अभियोग निराधार हैं।
     इस मुकदमे में रांची हाईकोर्ट में अधिवक्ता अनिल कुमार कश्यप, अनुराग कश्यप एंड एसोसिएट्स की टीम ने प्रभावी पैरवी की। साथ ही देवघर के अधिवक्ता शाश्वत प्रतीक एवं साकेत शुभम ने इस मुकदमे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    फैसले के बाद आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने कहा कि “यह न्याय की जीत है। मुझे शुरू से ही न्यायपालिका पर भरोसा था और आज उस भरोसे की जीत हुई है।”
      उन्होंने आगे कहा कि “यह निर्णय केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की जीत है जो सच्चाई, ईमानदारी और न्याय पर विश्वास रखता है।
      यह जानकारी आदर्श लक्ष्य ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी है।