रौनियार वैश्य महिला समिति द्वारा कंबल वितरण एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन
देवघर: कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर रौनियार वैश्य महिला समिति की ओर से एक प्रेरणादायक सेवा एवं भक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका नेतृत्व समिति की सचिव कंचन मूर्ति, अध्यक्ष लाजवंती गुप्ता एवं उप सचिव पायल गुप्ता के संयुक्त मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर समिति की महिलाओं ने कास्टर टाउन स्थित रौनियार आश्रम में एकत्र होकर अपनी तरफ से 5-5 कंबल संग्रहित किए और इन्हें ज़रूरतमंदों तक पहुँचाने का संकल्प लिया। तत्पश्चात सभी सदस्याएं बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन पहुँचीं, जहां गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किया।
इसके पश्चात महिलाएं शिवगंगा तट पर पहुँचीं, जहाँ देव दीपावली के अवसर पर सामूहिक दीपदान किया गया। दीपों की रोशनी और सेवा की भावना के साथ सभी ने एक-दूसरे से खुशियाँ बाँटी और शिवगंगा से बाबा बैद्यनाथ मंदिर की ओर पैदल यात्रा करते हुए मार्ग में कई ज़रूरतमंदों के बीच अतिरिक्त बचे हुए कंबल वितरित किए।
इस कार्य में इंदु देवी, उषा देवी, जयमाला देवी, पूनम साह, रूप साह, ममता गुप्ता, निशा कुमारी, ललिता देवी आदि सदस्याएं सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं। वहीं समिति की अन्य सदस्याएं डॉ. के. पल्लवी तथा बबीता आनंद व्यक्तिगत रूप से उपस्थित न रहते हुए भी कंबल दान में सहयोग कर इस सामाजिक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
यह जानकारी समिति की सचिव कंचन मूर्ति साह ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

