कोडरमा (शहर परिक्रमा)

डीएवी कोडरमा में वर्ली कला के माध्यम से छोटे बच्चों ने दिखाई अपनी हुनर

कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में एक विशेष वर्ली आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के सबसे छोटे कलाकारों कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा द्वितीय तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को भारत की पारंपरिक लोक कलाओं से परिचित कराना और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। छोटे-छोटे बच्चों ने पूरी उत्सुकता से कागज़ पर त्रिभुज, वृत्त और रेखाओं का उपयोग करके मनुष्य, जानवर और प्रकृति के सरल लेकिन आकर्षक दृश्यों को चित्रित किया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अन्वी अमन,भीम कुमार यादव, आलोक राज, प्रतिक राज, अद्या सिंह, अशमी पाठक एवं आरव राज रहें । वहीं दूसरा स्थान पर संपूर्ण राजपूत, रजत रंजन सिंह राजपूत, कुमारी रूही रंजन, साक्षी पासवान, पुनीत कुमार महतो रहे ।तीसरा स्थान कृष्ण गुप्ता, आर्य आदिब, श्रेयांश कुमार, अनिका चौहान और प्रियांशु राज ने पाया ।
बच्चों की अद्भुत कलात्मकता को देखते हुए विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि वर्ली कला में बच्चों की कल्पनाशीलता और रंगों के उपयोग बहुत सराहनीय है। वर्ली कला साधारण ज्यामितीय आकृतियों और सामाजिक जीवन के चित्रण के लिए जानी जाती है बच्चों ने उत्साह के साथ इस कला शैली में खूबसूरत चित्र बनाए। वर्ली आर्ट बच्चों को सहज तरीके से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मंच प्रदान करती है। इस तरह की प्रतियोगिताएँ सिर्फ़ कला कौशल ही नहीं, बल्कि हमारे छात्रों में सांस्कृतिक जड़ों के प्रति सम्मान भी पैदा करती हैं ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका श्वेता सिंह, संध्या कुमारी, लक्की पाठक, कृति कुमारी ने अपनी अहम भूमिका निभाई ।