अब कोठिया में होगा श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन
देवघर: हथगढ़ मैदान, कुण्डा में होने वाले श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन स्थल बदलकर कोठिया (दर्दमारा) अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डा के समीप, देवघर कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 14 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक किया जाएगा, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक भागवत भूषण गुरुदेव प्रदीप जी मिश्रा (सीहोर वाले) उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति सदस्य ध्रुव प्रसाद साह ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का लाभ उठाएं।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:
कथा की तिथि:- 14 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक
नया स्थान:- कोठिया(दर्दमारा) अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डा के समीप देवघर
कथावाचक:- अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक भागवत भूषण गुरुदेव प्रदीप जी मिश्रा (सीहोर वाले)

