देवघर (शहर परिक्रमा)

डीएवी के छात्रों ने आईओक्यूएम की परीक्षा में परचम लहराया

देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के छह छात्र-छात्राओं ने आईओक्यूएम की परीक्षा में सफलता प्राप्त किया। इनका चयन (आरएमओ) क्षेत्रीय गणित ओलंपियाड के लिए हुआ।
ज्ञात हो कि आरएमओ गणित के क्षेत्र में बहु प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा है, जिसका आयोजन होमी भाभा केंद्र विज्ञान के तत्वाधान में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित किया जाता हैं ।

इस प्रतिष्ठित परीक्षा में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के अमित कुमार, मानवी सिंह सत्यम कुमार, रिचा कुमारी, मानसी कुमारी एवं विवेक गौरव का चयन हुआ।
इसके अतिरिक्त विद्यालय के 25 छात्रों ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन में भी सफलता प्राप्त की।
विद्यालय के प्रात: कालीन सभा में विद्यालय के प्राचार्य श्री बलराम कुमार झा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए एवं उनके नैतिक मूल्यों का आगाज कराते हुए सम्मानित कैशबैक कूपन पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
अपने संबोधन में विद्यालय के प्राचार्य ने अन्य छात्रों को भी इस दिशा में भाग लेकर अपने कैरियर को उज्जवल करने एवं विद्यालय तथा परिवार का नाम रोशन करने की अपील की। चयनित छात्रों के साथ-साथ संबंधित संकाय अध्यक्ष एवं सहयोगी शिक्षकों को भी बधाई दी, जिनके दिशा-निर्देश में छात्रों ने सफलता प्राप्त की।