देवघर (शहर परिक्रमा)

श्री राणी शक्ति दादी माताजी मंदिर में मंगसिर बदि उत्सव का आयोजन

 देवघर: आज दिनांक 12.11.2025 संध्या 4 बजे से दादी माता जी मन्दिर, झूंझनूधाम में संगीतमय मेंहदी एवं चुन्दड़ी उत्सव मनाया गया। इस दौरान दादी माता जी के हाथ और पैरों के विग्रह पर मेंहदी लगाई गई एवं भक्तों द्वारा सामुहिक रूप से भाव नृत्य करते हुए चुन्दड़ी ओढ़ाई और स्थानीय महिला गायिकाओं ने मधुर भजनों की प्रस्तुति की।

   म्हारी मैया झुंझनुवाली
    जग में थारी शान निराली, 
    प्रेम से यदि तू बुलाये रे
   दौड़ी-दौड़ी दादी चली आये रे,
    ल्याया थारी चुन्दड़ी,
    करियो मां स्वीकार
   जो मांगो देती है कष्ट हर लेती है
      इत्यादि भजनों ने उपस्थित श्रोताओ का मन मोह लिया।
कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम:-
   दिनांक 13.11.2025 मंगसिर बदि नवमी दादी माता जी के महाप्रयाण दिवस पर
     प्रातः 7 बजे से जात-धोक एवं अन्य मांगलिक अनुष्ठान होंगे।
    अपराह्न 2 बजे से सामुहिक मंगल पाठ, सवामनी, गजरा उत्सव, छप्पन भोग, दादी का खजाना।
    तत्पश्चात आरती एवं कार्यक्रम समापन होगा।

विग्रह पर मेंहदी लगाने की तैयारी करती महिलाएं

           आज के कार्यक्रम में पिंकी मोदी, पायल मित्तल, सरिता अग्रवाल, नमिता झुनझुनवाला, ज्योत्सना तुलस्यान, सरिता वासिया, कृष्णा झुनझुनवाला, पुष्पा ड्रोलिया, रेखा खेमानी, श्वेता अग्रवाल, वीणा खोवाला, रेणु सिंहानिया, हंसु सिंहानिया, अंजु केजरीवाल, अमिता अग्रवाल, अमिता सराइया, सरोज सुलतानिया, खुशबु अग्रवाल, स्नेहा केजरीवाल, मंजुश्री मोदी, डिम्पल अग्रवाल, कमलेश तुलस्यान, प्रमोद खोवाला, प्रदीप झुनझुनवाला, जगदीश प्रसाद मुन्दड़ा, कैलाश अग्रवाल, किशन शर्मा सहित दर्जनों दादी भक्त महिला पुरुषों की उपस्थिति रही।