14 नवंबर को बालिका अस्मिता लीग एथलेटिक्स का आयोजन
देवघर: खेल एवं युवा मामले ,भारत सरकार (साई) द्वारा भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली तथा झारखंड एथलेटिक्स संघ के अधिनस्थ संबद्ध देवघर जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा देवघर जिले में अस्मिता लीग (बालिका) एथलेटिक्स का आयोजन के के एन स्टेडियम देवघर में 14 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे से किया जाएगा। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा । जिसमें देवघर जिले के 12 वर्ष से 16 वर्ष की बालिका भाग ले सकती है
अस्मिता एथलेटिक्स लीग का मुख्य उद्देश्य युवा बालिका खिलाड़ियों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने, उनका चयन कर राष्ट्रीय मानचित्र पर लाना है।
जिले में बालिका अस्मिता लीग एथलेटिक्स के सफल संचालन के वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल – II दीपक कुमार को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली एवं साईं द्वारा ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

इस आयोजन में भाग लेने के लिए जन्म तिथि
बालिका अंडर 14 वर्ष- (21.12.2011 से 20.12.2013)
बालिका अंडर 16 वर्ष- (21.12.2009 से 20.12.2011)
आयोजित होने वाले स्पर्धा
बालिका अंडर (14 वर्ष)
1. ट्रायथलन (ग्रुप ए)
60 मीटर
लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच)
ऊंची कूद (सीजर)
2. ट्रायथलन (ग्रुप बी)
60 मीटर
लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच)
बैक थ्रो (1किलो शॉटपुट)
3. ट्रायथलन (ग्रुप सी)
60 मीटर
लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच)
600 मीटर
4. किड्स जेवलिन (5 मीटर रनवे )
बालिका अंडर 16 वर्ष
1. 60 मीटर
2. 600 मीटर
3. ऊंची कूद (सीजर)
4. लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच)
5. शॉटपुट (स्टैंडिंग 3 केजी)
6. डिसकस थ्रो (1केजी)
7. जेवलिन थ्रो (10 मीटर एप्रोच 500 ग्राम)
यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।

