देवघर (शहर परिक्रमा)

योनेक्स सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में देवघर की सोनाली दुबे ने जीता जीता गोल्ड, नेशनल में हुआ सलेक्शन

डीएसए अंतर्गत चल रहे लक्ष्य एकेडमी बैडमिंटन कैंप में बतौर कोच कोचिंग दे रही सोनाली दुबे ने गिरिडीह में चल रहे योनेक्स सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के डबल्स में विजेता बनी। वहीं लक्ष्य एकेडमी की सृष्टि सुमन ने भी मिक्स डबल में उपविजेता का खिताब जीता।सोनाली और सृष्टि को गिरिडीह के उपायुक्त राम निवास यादव के हाथों ट्रॉफी दिया गया। इस महीने में देवघर के लिए बैडमिंटन में ये दोहरी खुशी है लक्ष्य एकेडमी  की लाडली रोज और सृष्टि उर्फ माही को भी  सोनाली दुबे प्रशिक्षण दे रही थी जिन्होने इसी महीने जूनियर वर्ग में खिताब जीता था ।

सोनाली दुबे देवघर के लिए दूसरी बार खिताब जीता
   सोनाली दुबे ने देवघर जिला ओलंपिक संघ, बैडमिंटन संघ और dsa का धन्यवाद दिया और कहा कि लगातार खेल का आयोजन होने से यह सफलता मिली है।सोनाली और सृष्टि की जीत पर देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने बधाई देते हुए कहा कि सोनाली दुबे अपने खेल और कोचिंग में बहुत मेहनत करती है और उनकी मेहनत के कारण ये खिताब मिला है।
   सोनाली और श्रृष्टि के जीत पर बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष आशीष झा, सचिव कनिष्क कश्यप, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा सहित संजय मालवीय, बीरेंद्र सिंह, सुरेशानंद झा, निरंजन कुमार, अभय यादव सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई दिया।